Khabar aapke kam ki: घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक? अपना लें ये आसान टिप्स, बिना मारे एक भी चूहा नहीं आएगा नजर

पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाला कपूर भी चूहों से निजात पाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप घर के कोनों या अन्य स्थानों पर कपूर की गोलियों को रख सकते हैं। इनसे निकलने वाली तेज गंध के चलते चूहों का दम घुटने लगता है। ऐसे में वे खुद उस जगह से जाने से बचने लगते हैं।

खबर आपके काम की/दीपक शर्मा : क्या लाख साफ-सफाई करने के बाद भी आपके घर में चूहों ने डेरा डाल लिया है? अगर हां, तो ये खबर आप ही के लिए है। गौरतलब है कि घर के अंदर चूहे सबसे पहले किचन को अपना ठिकाना बनाते हैं, ऐसे में आपके लिए बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। साथ ही घर में रखे सोफे, बिजली के तार, कपड़े आदि सामान भी इनके दांतों से बच नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में चूहों का आतंक बहुत अधिक बढ़ गया है और आप बिना किसी दवाई या बिना चूहों को मारे इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप बेहद आसानी से घर में इधर-उधर भटकते चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

तंबाकू

घर के अंदर से चूहों को भगाने में तंबाकू आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए तंबाकू में थोड़ा घी और बेसन मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसके बाद इन गोलियों को हर उस स्थान पर रख दें, जहां चूहे सबसे अधिक नजर आते हैं। तंबाकू में पाया जाने वाला नशीला पदार्श चूहों को परेशान करता है, ऐसे में इन गोलियों को खाते ही आपके घर से चूहे खुदबखुद नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।

फिटकरी

आप घर के कोनों, किचन और अलमारियों में फिटकरी की छोटी-छोटी डली या इसके पाउडर का छिड़काव कर सकते हैं। बता दें कि फिटकरी की स्मेल और इसका स्वाद चूहों को भगाने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है। आप फिटकरी पाउडर का घोल बनाकर भी चूहों के ठिकानों पर इसका छिड़काव कर सकते हैं। इससे वे आपको दोबारा उस स्थान पर नजर नहीं आएंगे।

Dimri

कपूर

पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाला कपूर भी चूहों से निजात पाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप घर के कोनों या अन्य स्थानों पर कपूर की गोलियों को रख सकते हैं। इनसे निकलने वाली तेज गंध के चलते चूहों का दम घुटने लगता है। ऐसे में वे खुद उस जगह से जाने से बचने लगते हैं।

प्याज के साथ लहसुन का स्प्रे

चूहों को घर से दूर भगाने में प्याज और लहसुन का स्प्रे भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में प्याज और लहसुन का रस भर लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। बोतल को अच्छे से हिलाकर पानी और रस को मिला लें। अब इसे घर के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने पर भी चूहे दूर भाग जाते हैं।

पेपरमिंट स्प्रे

इन सब के अलावा घर से चूहों को भगाने के लिए आप पेपरमिंट स्प्रे का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए चूहों के हर एक ठिकाने पर पेपरमिंट स्प्रे का छिड़काव करें, इसकी गंध से वे तुरंत उस जगह को छोड़कर भाग जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!