Narmadapuram : नफरत पर मौहब्बत की जीत – पुष्पराज पटैल जिला कांग्रेस अध्यक्ष

कर्नाटक की भारी जीत का जश्न जिले भर मे जारी।

कर्नाटक में कांग्रेस ने रिकार्ड जीत दर्ज 136 सीटो पर कब्जा कर भाजपा से कुर्सी छीन ली। कर्नाटक में कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है। लेकिन उसकी जीत की खुशी प्रदेश के साथ साथ जिले मे भी देखने को मिल रही है। जिले भर मे कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के साथ साथ ग्रामो मे भी जोर शोर से विजय पताका लेकर घूम रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटैल ने कहा कि यह कांग्रेस की नही जनता की जीत है। हिंसा पर अहिंसा की जीत, नफरत पर मौहब्बत की जीत। कांग्रेस ने हमेशा से स्थानीय मुद्दो विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि उठाते आई है और उन्ही मुद्दो चुनाव भी लड़ा है। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कुछ पार्टियों जनता को भटकाने का प्रयास किया। लेकिन अब जनता समझ चुकी है और इनके बहकाबे आने वाली नही है। इसीका परिणाम है कि कर्नाटक मे कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। पुष्पराज पटैल ने बताया कर्नाटक के परिणाम से जिले के कार्यकर्ता,संगठन एवं नेताऔं मे उत्साह है और इसी उत्साह के साथ अब हम मध्यप्रदेश के मैदान मे उतरगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!