Narmadapuram : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक रूप से कमजोर एक बहना को 11 हजार रूपये की मदद की

Sivnimalva : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक रूप से कमजोर एक बहना को 11 हजार रूपये की आर्थिक मदद की। वही उसकी दिव्यांग बहन को दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दोनों बहनों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता व सहृदयता के प्रति आभार मानते हुए खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को सिवनीमालवा में आयोजित लाड़ली बहना योजना तथा विकास पर्व के दौरान हितग्राहियों को हितलाभ वितरण समारोह के बाद वापस सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हो रहे थे। सड़क मार्ग से उनका काफिला निकल ही रहा था तभी उन्हें सड़क पार करते हुए दो बहने दिखी जो मुख्यमंत्री की ओर देख रही थी। मुख्यमंत्री ने सहज भाव से देखते हुए अपना वाहन वहीं रूकवाया और दोनों बहनों से बातचीत करने लगे तभी आर्थिक रूप से कमजोर सिवनीमालवा श्रीमती किरन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। उसका एक बेटा है। बेटे की पढ़ाई में परेशानी आती है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है। वहीं उसकी दिव्यांग बहन संगीता साहू ने मुख्यमंत्री से आवश्यक सुविधा की मांग की दोनों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मदद के आदेश दिए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एसडीएम सिवनी मालवा के माध्यम से दोनों बहनों की तत्काल मदद की। श्रीमती किरन साहू को 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं संगीता को जनसहयोग से स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। किरन सहू ने बताया कि उन्हें लाड़ली बहना योजना की एक हजार रूपये की राशि हर माह मिल रही है। जिससे उसके परिवार को बहुत मदद हो जाती है। दोनों बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान के इस तरह उनसे बात करने तथा तत्काल सहायता करने पर बेहद खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!