Mp News:परशुराम की जयंती पर रहेगा शासकीय अवकाश, सीएम का एलान- पुजारियों को हर माह मिलेंगे पांच हजार रुपए

MP News: Government holiday will remain on Parshuram's birth anniversary, CM's announcement - priests will get

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जंबूरी मैदान में ब्राह्मण महाकुंभ में एलान किया कि परशुराम की जयंती (प्राकट्य उत्सव) पर प्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा। पुराजारियों को हर माह पांच हजार रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज ब्राह्मण समाज के कारण एक है। हमारी संस्कृति और परंपरा को बचा कर रखने का काम ब्राह्मण समाज ने किया है। उन्होंने कहा कि समाज धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएगी। मंदिरों की जमीन को अब कलेक्टर नीलाम नहीं कर सकेंगे। पुजारी करेंगे। सीएम ने ब्राह्मण बोर्ड बनाने को लेकर कहा कि बैठक कर उसका प्रारूप बनाकर फैसला किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए छात्रावास के लिए जमीन उपलब्धता के आधार पर सरकार देगी। गरीब ब्राह्मण परिवार के मेधावी छात्रों की मेडिकल और इंजीनियर जो भी पढ़ाई हो सरकार कराएगी। सीएम ने कहा कि संस्कृत विद्यालय के पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए और छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिये जाएंगे। सीएम ने मंदिरों के सर्वे कराने की मांग को भी स्वीकार किया। सीएम ने ब्राह्मण समाज के लोगों को टिकट देने की मांग पर कहा कि यह अध्यक्ष जी देखें। लेकिन मैं पर्याप्त नेतृत्व के लिए प्रयास करुंगा।

सीएम बोले- लव चलेगा, लेकिन जिहाद नहीं 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी कीमत पर नहीं चलेने दिया जाएगा। इस तरह की हरकत करने वाले पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे। यह मैं आपको वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं होने देंगे।

ब्राह्मणों के खिलाफ लव जिहाद का षड्यंत्र किया जा रहा 

द्वारिकापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अधर्मियों ने ब्राह्मणों को नष्ट करने के लिए कुचक्र लगाया। ब्राह्मण समाज के पतन का कारण ब्राह्मण समाज ही है। ब्राह्मणों के खिलाफ जानबूझकर लव जिहाद का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़े। उन्होंने ब्राह्मणों से आह्वान करते हुए कहा कि दलगत राजनीति से उठकर समाज का उत्थान करें। ब्राह्मणों में एकजुटता नहीं होने से दूसरे लोग आप पर शासन करते है। जिस समाज में सभी नेता बन जाते है, वो समाज उत्थान नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर शासन करने का अधिकार सरकार को नहीं है।

लव जिहाद पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति कमजोर नहीं होती है। ब्राह्मण समाज ने देश को दिशा देने का काम किया है। दुनिया के कई देशों का नेतृत्व भी ब्राह्मण कुल के लोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि धर्म संस्कृति की रक्षा हम करेंगे। ब्राह्मण वर्ग आर्थिक और समाजिक रूप से कमजोर नहीं है। समाज को कमजोर परिवार की मदद के लिए आगे आना होगा।

हिंदू की बेटी अब बाबर-अकबर के घर नहीं जाएगी 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान की बेटी अब बाबर-अकबर के घर नहीं ब्याही जाएगी। हिंदू की बेटी अब केवल राम श्याम के घर ही जाएगी। पहले देश में तिलक मिटाकर राजनीति होती थी, अब तिलक लगाकार राजनीति होती है। अभी तो राम का मंदिर बनना शुरू हुआ है। बाकी के मंदिर भी अब बनेगें। कुछ लोग चाहते है कि हमसे राम-कृष्ण छीन लिए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!