महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित गेहूं खरीदी केंद्रों पर पुरुषों की दखलंदाजी

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर एसडीम सहित समस्त अधिकारियों एवं स्वास्थ्य समूह की समिति के द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सागर जिले के शाहगढ़ विकासखंड में ग्रामोदय संकुल स्तरीय फेडरेशन की निगरानी समिति के चार सदस्यों ने महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले यह दल सीताराम स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित केंद्र में पहुंचा जहां ऑपरेटर नदारत पाए गए, केंद्र का संचालन पुरुष कर रहे थे एवं समूह की महिलाएं इस केंद्र में उपलब्ध नहीं थी और पुरुषों ने बताया कि महिलाएं काम में लगीं हैं , हम लोग ही इस केंद्र को चला रहे हैं। इसी प्रकार शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र में भी ऑपरेटर और महिलाएं नहीं थे। इस केंद्र का संचालन भी पुरुष कर रहे थे। महिला समूह के द्वारा संचालित उपरोक्त दोनों केंद्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए जो कि नहीं थी। इस संदर्भ में संकुल स्तरीय निगरानी समिति शीघ्र ही कलेक्टर महोदय को अपना विस्तृत प्रतिवेदन आगामी कार्यवाही के लिए प्रस्तुत करेगी।

महिला की जगह पुरुषों का संचालन

भ्रमण के दौरान मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह बराज और मैहर माता स्वयं स्वयं सहायता समूह कनीखेड़ी में महिलाएं उपस्थित थी परंतु उनकी उपस्थिति नाम मात्र की थी। केंद्र के संचालन के संबंध में उनकी जानकारी पुख्ता नहीं थी इन दोनों केंद्रों में भी संचालन का काम पुरुषों की दखलंदाजी से चल रहा था।

कलेक्टर संदीप जी आर की मंशा के अनुरूप उपार्जन केंद्र महिलाओं को इसलिए सौंपे गए हैं कि उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो, वे अपनी आमदनी को बढ़ाने में स्वयं सक्षम होकर आगे आएं। यही कारण है कि इन केंद्रों का सघन मूल्यांकन और निरीक्षण विभिन्न स्तर पर कराया जा रहा है ताकि महिलाओं को उनके अधिकार प्राप्त हों और वे अपने अवसरों से वंचित न रह पाएं।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!