![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231211_1033374483005274425908654783-1024x576.webp?resize=1024%2C576&ssl=1)
माखन नगर/ दीपक शर्मा : स्थानीय विधायक विजायपाल सिंह ने फूड पॉइजनिंग की सूचना के बाद माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एक दिन पहले माखन नगर के डोव झिरना गांव में एक सगाई समारोह के दौरान पूरी सब्जी खाने से 36 लोग फूड प्वाइजनिंग के रोगियों से मिल उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सकों डॉ देवांश उपाध्याय एवं डाक्टर गजाला एवं अस्पताल कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। वही लायंस क्लब द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए।
ये भी पढ़े डोव झिरना में एक सगाई समारोह में पूरी सब्जी खाना 36 लोगों को पड़ा भारी, फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार
![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231211_104656280_hdr8810377292029480123-1024x768.webp?resize=1024%2C768&ssl=1)
विधायक के साथ आकाश तिवारी, सत्यनारायण परासर, आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, संजय अग्रवाल, देवी सिंह राजपूत, लायंस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, उल्लास पटनी,पार्षद सुरेंद्र मालवीय, रघुवीर साहू, आकाश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231211_1044365601000334136366217540-1024x576.webp?resize=1024%2C576&ssl=1)