Makhannagar News : ग्राम पंचायत कार्यालय मोहगांव में लगा रहता ताला, हितग्राही परेशान


ग्राम पंचायत मोहगांव में भ्रमण के दौरान देखा गया कि ग्राम पंचायत मोहगांव कार्यालय बंद है। वहीं हितग्राही परेशान हो रहे हैं और केवाईसी नहीं हो पा रही है। शासन की अन्य योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। वर्तमान में कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा शक्त निर्देश दिए गए हैं कि जल गंगा संवर्धन के तहत ग्रामों में वाटर रिचार्ज, सॉक्पिट गड्ढा एवं तालाब निर्माण जैसे कार्य किए जाने हैं । यह होना तो दूर की बात है वर्तमान में ग्राम पंचायत सचिव गोपाल मेहरा एवं सहायक सचिव रूपेश साहू दोनों कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं । वही सप्ताह में अकसर ग्राम पंचायत बंद रहती है।

सचिव एवं सहायक सचिव नहीं बैठते पंचायत

मुकेश वर्मा ने denvapost को बताया कि की सचिव गोपाल मेहरा नर्मदापुरम में रहता है। वहीं से आना जाना करता है, कभी आते कभी नहीं और सहायक सचिव रूपेश साहू ग्राम में निवास करने के बाद भी पंचायत कार्यालय में नहीं बैठता है। जब काम कराना हो तो घर जाना पड़ता है।

रंजीत टेकाम जनपद सीईओ ने denvapost से कहा कि मेरे द्वारा कई आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय मोहगांव खुला मिला है। फिर भी हितग्राही की शिकायत है तो हम दिखवाते हैं।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!