Makhannagar News : पत्रकार प्रदीप शर्मा की मां के निधन पर विधायक सहित नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

विगत दिनों पत्रकार प्रदीप शर्मा की माताजी गीता देवी का इंदौर में निधन हो गया था ।
सोमवार को निज निवास शनिचरा बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विजयपाल सिंह ने पुष्पांजलि कर स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि दी,
कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा शांति पाठ कर श्रद्धांजलि दी गई ।

श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार, केलु उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे, पूर्व सचिव यशवंत राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि आकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ब्राह्मण शुक्ला रमन शुक्ला, संतोष परसाई, आदेश शर्मा ,रमेश तिवारी ,अजीत सेठी, सेनानी परिवार के दीपक वर्मा, पार्षद नीरंजना रावत, गोलू मिश्रा , विश्व हिंदू परिषद के दिनेश शर्मा , ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सदस्य, भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी , सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, साहित्यकार, लेखक, पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने पत्रकार प्रदीप शर्मा के घर पहुंचकर स्वर्गीय गीता देवी को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी l

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!