![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2024/01/fb_img_17064509361487E28388765087639832293-jpg.webp?resize=423%2C473&ssl=1)
माखन नगर : शहर के आनंद विहार मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक और सोपास के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे बाबई वाले का लंबी बीमारी के बाद नागपुर के निजी अस्पताल में रविवार को देहावसान हो गया। राजेश दुबे की अंतिम यात्रा उनके निज निवास नर्मदा पुरम से राजघाट के लिए कल सोमवार सुबह 10 बजे निकाली जाएगी । आनंद विहार स्कूल के संचालक प्रसन्न काशिव ने बताया कि विद्यालय में 2 दिन का शोक घोषित किया गया है और विद्यालय में अवकाश रहेगा। कार्यकारी जिला अध्यक्ष आलोक राजपूत ने बताया कि दुबे ने पूरे जिले के सभी स्कूलों में लगातार कार्य किया। वे स्वयं की बीमारी से लड़ते हुए भी हमेशा सबके लिए खड़े हुए । आज ईश्वर ने हम सभी को अकेला कर दिया है। प्रदेश संगठन मंत्री रवि शंकर राजपूत के साथ सभी साथियों ने राजेश दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकार साथी प्रफुल्ल तिवारी उन्हें नागपुर से नर्मदा पुरम तक लेकर आ रहे हैं।