Indore News : ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान को लेकर नए खुलासा

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान को लेकर नए खुलासे हो रहे है। लव जिहाद के अपराधों में वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शामिल करता था। युवतियों को पहले जाल में फंसता था। उन्हें पब, होटलों में ले जाकर पार्टियां करता था। फिर युवतियों की सहेलियों से भी दोस्ती बढ़ाता था। उन्हें भी अपने जाल में फंसाता था और रिश्तेदारों से भी उनकी दोस्ती कराता था। पुलिस को कुछ फोटो मिले है। जिसमे लड़कियों के साथ रिश्तेदार भी शामिल है।

सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर एक युवती के साथ भी मोहसिन के कुछ फोटो मिले है। राइफलों के साथ और महंगे वाहनों के साथ उनकी रील बनाने में मोहसिन मदद करता था। अभी तक इस युवती ने मोहसिन के खिलाफ शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस इस युवती का भी पता लगा रही है,ताकि पूछताछ के बाद यह पता चल सके कि मोहसिन के अन्य रिश्तेदार और दोस्त कौन है, जो उसके साथ अपराध में शामिल रहते थे।

नशा भी कराता था

मोहिसन पब व होटलों में लड़कियों को ले जाता था और खुद की मिलेट्री फैमेली होने का रौब भी उन पर झाड़ता था। पार्टी के दौरान लड़कियों को नशा करवाता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

यह भी पता चला कि आरोपी प्रशासन से रायफल के लाइसेंस दिलाने के नाम पर भी कुछ लोगों से ठगी कर चुका है। कुछ अफसरों से भी उनसे दोस्ती कर रखी थी। शहर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चे को भी वह बड़ी स्पर्धा में मौका देने का लालच देकर एकेडमी में बुलवाता था।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!