राजस्थान में वसुंधरा ने फिर बढ़ाई BJP की टेंशन, ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले अपनी यात्रा का किया ऐलान, अटकलें तेज

राजस्थान में चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बार फिर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल वसुंधरा ने पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू होने से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य के तीन मंदिरों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जाने का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान से कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वसुंधरा राजे शुक्रवार को चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी मंदिरों का दौरा करेंगी। वसुंधरा का देव दर्शन राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर से शुरू होगा। वसुंधरा 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भी इसी मंदिर से इसी तरह की यात्रा पर निकली थीं।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!