शहरीकरण की दहलीज पर गांव: माखननगर की ग्राम पंचायतें अब शहर के साए में

नर्मदापुरम/माखननगर। जनपद पंचायत माखननगर के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतें अब तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रही हैं। पंचायत राज संचालनालय, भोपाल के निर्देश के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि कई गांव नगर परिषद माखननगर के बेहद करीब स्थित हैं और शहर का विस्तार इन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

जनपद पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि समौन, रंजोन और आंखमउ जैसी ग्राम पंचायतें नगर परिषद माखननगर से महज 2 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह नजदीकी अब इन गांवों के स्वरूप और जीवनशैली को बदल रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, शहरीकरण की यह प्रक्रिया जहां एक ओर विकास और सुविधाओं का रास्ता खोल रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण पहचान, पारंपरिक व्यवस्था और स्थानीय संसाधनों पर दबाव भी बढ़ा रही है।

प्रशासन ने इन ग्राम पंचायतों की स्थिति का आकलन कर जानकारी उच्च स्तर पर भेज दी है, जिससे भविष्य में इन क्षेत्रों के विकास और संभावित शहरी सीमा विस्तार को लेकर योजनाएं बनाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!