मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की मार:7 जिलों में रेड अलर्ट, खजुराहो बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

Madhya Pradesh इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के कई शहर तंदूर की तरह तप रहे हैं और तेज धूप व गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए 7 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट घोषित किया है। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में देखा जा रहा है।

खजुराहो बना सबसे गर्म शहर

Khajuraho प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में यह खजुराहो का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को यहां 46.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Naugaon में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि Damoh में 46 डिग्री, Mandla में 45.6 डिग्री, Satna में 45.3 डिग्री और Morena में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

टीकमगढ़, उमरिया, रीवा, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन और दतिया समेत प्रदेश के 16 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

बड़े शहरों में भी बढ़ी तपिश

Jabalpur प्रदेश का सबसे गर्म बड़ा शहर रहा, जहां तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसके अलावा Gwalior में 44.3 डिग्री, Bhopal में 42.6 डिग्री, Ujjain में 42 डिग्री और Indore में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

वहीं भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, रतलाम और झाबुआ सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और शहडोल समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- Indore News:हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा

अगले चार दिन राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 23 मई तक प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद नौतपा शुरू होगा, जिससे तापमान और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नागरिकों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!