शिक्षा में नवाचार और शोध की पहचान: डॉ. अमजद खान व डॉ. अशोक यादव को मिला बेस्ट टीचर नेशनल अवॉर्ड

भोपाल। समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ज्ञानोदय होनॉरी डॉक्टरेट अवॉर्ड फाउंडेशन द्वारा राजधानी भोपाल में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीकमगढ़ के विधायक Rakesh Giri Goswami उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ इंजीनियर आनंद सिंह, डॉ. सुनील पांडे तथा डॉ. महेश प्रसाद मिश्रा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान पाँच अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए जिला नर्मदापुरम के माखन नगर के शिक्षाविद डॉ. अमजद खान और डॉ. अशोक कुमार यादव को बेस्ट टीचर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


दोनों शिक्षकों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के प्रति समर्पण, निरंतर शैक्षिक शोध, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा पद्धति में नवाचार के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नई सोच और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि वे विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।


यह सम्मान समारोह Sardar Vallabhbhai Patel Polytechnic College में आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर समाज, परिजनों, स्नेहीजनों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षाविदों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!