कांग्रेस ने पेट्रोल मुद्दे पर घेरा,कहा मोदी शायद भूल गए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पेट्रोल पर लगने वाले टेक्स का मुद्दा जोर शोर से उठाया, उसे लेकर यह कहां कि पेट्रोल पर जो टैक्स लगता है उसे केंद्र सरकार ने तो काम किया पर राज्य सरकारों ने उन्हें कम नहीं किया जिससे केंद्र सरकार के निर्णय के बाद भी जनता को फायदा नहीं मिला, ऐसा कांग्रेस की स्टेट में हुआ। वहां पर उन सरकारों ने जनता को फायदा नही पहंुचाया इसलिए पेट्रोल पर लगने वाले टेक्स कम नही किया। इसलिए वहां पर पेट्रोल के दाम 100 रूपए से ऊपर है। वही जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार वहां पर उन्होन पेट्रोल पर लगने वाले टेक्स को कम कर दिया इसलिए वहां पर पेट्रोल के दाम 100रूपए या उससे कम है।

कांग्रेस ने पेट्रोल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सविता दीवान ने कहा मोदी शायद भूल गए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार या पेटोल के 108 रूपए दाम अन्य राज्यों की तुलना में कम है। वही जब हमारे समय मे देश में कांग्रेस की सरकार थी और पेट्रोल के दाम 72 रूपए थे तो भाजपा ने हाहाकार मचा दिया था। बीजेपी सरकार ने पेटोल के टेक्स नाम पर हमेशा जनता को लूटा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि मोदी जनता को यह बताए कि मनमोहन की सरकार में डीजल 60 रूपए और पेट्रोल 70 रूपए था। वही बीजेपी सरकार में प्रदेश में पेट्रोल 108 रूपए और डीजल 100 रूपए है। वही चार राज्यो में जहां हमारी कांग्रेस सरकार है वहां गैस के दाम 500रूपए है और मध्यप्रदेश में 1150 रूपए जनता को यह बताए।

विधानसभा प्रभारी सत्यपाल पलिया ने पेट्रोल के मुद्दे पर कहां कि दूसरे प्रांत की बात कर रहे है हमे हमारें प्रांत से मतलब है। मध्यप्रदेश मे पेट्रोल के दाम 108 रूपए है जहां खुद भाजपा की सरकार है। प्रदेश की जनता को अन्य राज्यों से क्या लेना वहा दाम कम हो या ज्यादा। हमारे यहां दाम कम है तो बताए बस इन्हे जनता को गुमराह करना आता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!