
नर्मदापुरम। आंचलखेड़ा क्षेत्र में ट्रॉली और कार के बीच हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए स्थानीय विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर के प्रयास रंग लाए हैं। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मृतकों एवं घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है।
घटना के तुरंत बाद विधायक ने पीड़ित परिवारों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और शासन स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखा। उनकी पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि मंजूर की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
स्वीकृत सहायता राशि
मृतकों के परिजनों को: ₹2,00,000 प्रति हितग्राही
गंभीर घायलों को: ₹1,00,000 प्रति हितग्राही
अन्य घायलों को: ₹50,000 प्रति हितग्राही
इस दुर्घटना में कुल 5 मृतकों और 7 घायलों को सहायता के दायरे में शामिल किया गया है।
मृतकों की सूची
साहिल यादव – ₹2,00,000
हरि सिंह यादव – ₹2,00,000
विनीत यादव – ₹2,00,000
शुभम मोरपा – ₹2,00,000
संतोष प्रजापति – ₹2,00,000
घायलों को सहायता
अमन यादव – ₹1,00,000
विनोद उइके – ₹1,00,000
भरत यादव – ₹50,000
आकाश इवने – ₹50,000
देवांशु इवने – ₹1,00,000
सुमित – ₹1,00,000
राजेश धुर्वे – ₹1,00,000
विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
पीड़ित परिवारों ने आर्थिक सहायता मिलने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह राहत राशि हादसे से प्रभावित परिवारों को संभलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।