स्टेट हाईवे हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय: कलेक्टर बोले—पीड़ितों को हर संभव सहायता मिलेगी

नर्मदापुरम।नर्मदापुरम–पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

घायलों का जाना हाल, परिजनों को दिया भरोसा

कलेक्टर और एसपी ने हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ा है।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल सहित संजीवनी हॉस्पिटल, मालवी अस्पताल और पांडे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
उन्होंने आईसीयू और जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और डॉक्टरों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली।

आयुष्मान और राहत योजना से होगा इलाज

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी घायलों का इलाज आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि—

  • किसी भी मरीज या परिजन को असुविधा न हो
  • सभी को गुणवत्तापूर्ण और समुचित इलाज मिले
  • उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देशित किया गया कि निजी अस्पतालों के साथ समन्वय बनाकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। पोस्टमार्टम, दवाइयों, आईसीयू और उपचार से जुड़ी हर प्रक्रिया में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!