फाइल फोटो
692 लोकेशन चिन्ह्वित
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के बाद भोपाल के ग्रीन बेल्ट एरिया में 692 लोकेशन पर अतिक्रमण हटाए जाने हैं। एनजीटी के इन निर्देशों के बाद पिछले दो दिनों से इस पर एक्शन भी शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में ही भोपाल में अलग अलग स्थानों पर 150 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। लेकिन अभी भी 500 अधिक अतिक्रमण बाकी हैं जिन्हें हटाया जाना है। ये सभी ग्रीन बेल्ट एरिया में हैं।
प्रदूषण पर भी एक्शन
इधर, शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए आरटीओ का उड़नदस्ता एक बार फिर सक्रिय होगा। वाहनों का puc सर्टिफिकेट चैक किया जाएगा। अब तक 550 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनसे ढाई लाख का जुर्माना भी वसूला गया है।