मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
जानकारी के अनुसार अब तक 1466 नामांकन पत्र भरे गए हैं। निर्धारित समय में चार शासकीय अवकाश होने के चलते इस बार अभ्यार्थियों को पर्चा भरने के लिए छह दिन का ही समय मिल पाया है। गौरतलब है कि प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
सीएम भी आज भरेंगे नामांकन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। वे परिवार समेत पर्चा भरने जायेंगे। इसके पहले वे दोपहर एक बजे सलकनपुर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने टीवी कलाकार विक्रम मस्ताल को उतारा है।