पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज:फोन-पे बैलेंस के लालच में 14 वर्षीय मासूम की हत्या, जंगल में दफनाया शव

Pithampur की औद्योगिक नगरी में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मोबाइल में मौजूद फोन-पे बैलेंस के लालच में कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद शव को जंगल में मिट्टी में दबाकर पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस ने आरोपी Rahul को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल करते हुए शव को जंगल में दफनाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से नाबालिग का नरकंकाल बरामद किया।

11 मई से लापता था बालक

मामला Sector-1 Police Station क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालक 11 मई से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कपिला चौराहा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बालक के साथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।

फोन-पे बैलेंस देखकर बदली नीयत

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और नाबालिग पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की मुलाकात कपिला चौराहे के पास एक होटल पर हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के मोबाइल में करीब सात हजार रुपये का फोन-पे बैलेंस देखा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बालक से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गणेश तोल कांटे के पीछे सुनसान इलाके में ले गया। वहां मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

डेढ़ फीट गड्ढे में दबाया शव

हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए मृतक के मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया। इसके बाद जंगल में पत्थरों से मिट्टी हटाकर करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को उसमें दबा दिया।

घटना के बाद आरोपी सामान्य जीवन जीता रहा, जबकि पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी थी। जब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर जंगल पहुंची तो शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने सभी अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए Indore भेज दिए हैं।

क्या बोले थाना प्रभारी?

Omprakash Ahir, थाना प्रभारी सेक्टर-1, पीथमपुर ने बताया कि शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!