2023 Hero Xtreme 160R 4V स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, बाइक में मिलेगी फोन की जानकारी

Hero MotoCorp ने बाजार में Xtreme 160R 4V का रिफ्रेश्ड वर्जन लॉन्च कर दिया है। हीरो की इस नेक्ड मोटरसाइकिल में 163cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, डिजाइन के मामले में Xtreme 160R काफी हद तक पिछले वाले मॉडल जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 2023 वर्जन में परफॉर्मेंस और हैंडलिंग के मामले में सुधार किए गए हैं। यहां हम आपको 2023 Xtreme 160R 4V के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

2023 Xtreme 160R 4V की कीमत

2023 Xtreme 160R 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,27,300 रुपये है, कनेक्टेड की कीमत 1,32,800 रुपये है, वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,36,500 रुपये है। अपग्रेड Xtreme 160R पिछले वाले मॉडल से लगभग 8,000 रुपये महंगी है, क्योंकि पहले वाले की एक्स शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है। नई बाइक तीन वेरिएंट्स और 3 कलर स्कीम में उपलब्ध होगी। इस बाइक के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं और डिलीवरी जुलाई, 2023 के दूसरे हफ्ते में शुरू होंगी।

2023 Xtreme 160R 4V के स्मार्ट फीचर्स

Hero Xtreme 160R 4V में ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि कॉल और नोटिफिकेशंस का अलर्ट प्रदान करती है। यानी कि बाइक चलाते वक्त आपको फोन चेक करने की जरूरत नहीं और अपडेट्स बाइक की डिस्प्ले पर ही मिल जाएंगे। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को भी अपने हिसाब से एडजेस्ट किया जा सकता है। 

हीरो कनेक्ट 2.0 के तहत इस बाइक में मिलते हैं ऐसे शानदार फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से यह बाइक इग्निशन अलर्ट, पैनिक अलर्ट(SOS), एक्सीडेंटल/क्रैश अलर्ट, फॉल/टोपल अलर्ट और ओवर स्पीड अलर्ट प्रदान करती है। सिक्योरिटी के लिए थेफ्ट अलर्ट, बैटरी रिमूवल अलर्ट, जियोफैंस अलर्ट और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन अलर्ट दिया गया है। मैप्स के जरिए नेविगेशन, ट्रैक माय व्हीकल और शेयर लोकेशन का फीचर मिलता है। व्हीकल हेल्थ के लिए व्हीकल डायग्नोस्टिक और मालफंक्शन अलर्ट मिलता है। इसके साथ ही ट्रिप्स की डिटेल्स भी मिलती हैं।

2023 Xtreme 160R 4V का इंजन और पावर

2023 Xtreme 160R 4V में 163 cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूलर 4 वेल्व पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 8,500rpm पर 16.6 hp की पावर और 6,500rpm पर 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन नए 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें दिए गए 4-वेल्व सेटअप Xtreme 160R को बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करने में मदद करते हैं। स्टैंडर्ड और कनेक्टेड वेरिएंट का वजन 144 किलो है, वहीं प्रो वेरिएंट का वजन 145 किलो है। इस बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर है। इसके अलावा बाइक के साथ सिंगल सीट, फोन माउंट, बार और मिरर्स जैसी एक्सेसरीज भी हैं। बाइक में रिडिजाइन फुल एलईडी हेडलाइट दी गई है। नया स्विचगियर दिया गया है जो कि पहले वाले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!