मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है: पात्रता, दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश महिलाओं आर्थिक मदद देने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना की घोषणा की है। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत प्रदेश के महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 महीना आर्थिक सहायता मिलेगा। साथ ही ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को एमपी नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत केवल पात्र महिलाओं को ₹2000 की कुल आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है ?

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किए जायेंगे। एमपी के जिन भी महिलाओं को नारी सम्मान योजना का लाभ लेना है उन्हें नारी सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म में आवेदक का नाम, आधार नंबर, आयु, वर्ग, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, समग्र आईडी डिटेल को भरना होगा। इसके बाद पात्र महिलाओं की सूची को जारी कर कांग्रेस की सरकार द्वारा 1500 सो रुपए महीना का आर्थिक लाभ एवं ₹500 के गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक पात्रता

नारी सम्मान योजना के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है।

1. नारी सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अप्लाई करने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।

2. इस योजना का लाभ लेने महिला का उम्र सीमा तय नहीं की गई है।

3. योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही दिया जाएगा।

4. महिला को नारी सम्मान योजना हेतु आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे की समग्र आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।

नारी सम्मान योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एमपी नारी सम्मान योजना की शुरुआत 9 मई को की गई है। इस योजना के लिए फिलहाल अभी किसी तरीके का आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं किया गया है।

अभी के समय में योजना का लाभ मध्य प्रदेश के महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन ही भरे जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं के घर घर जाकर नारी सम्मान योजना आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!