Redmi Pad SE : भारत में जल्द होगा लॉन्च Redmi Pad SE 11-Inch डिसप्ले, 8000mAh बेटरी जाने प्राइस एवं स्पेशिफिकेशन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi ने टैबलेट Pad SE को यूरोप में लॉन्च किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 Mobile Platform SoC दिया गया है। इसे तीन स्टोरेज और कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी 8,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।इसका डिजाइन Redmi Note 12 सीरीज के समान है। इसके 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपये), 6 GB + 128 GB का 229 यूरो (लगभग 20,800 रुपये) और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 249 यूरो (लगभग 22,600 रुपये) का है। इसे ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसकी बिक्री की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसके भारत में लॉन्च के बारे में भी नहीं बताया गया है।

Redmi Pad SE के स्पेसिफिकेशंस

इसका 11 इंच फुल HD+ (1900 x 1200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें 6 nm ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 Mobile Platform SoC 8 GB के LPDDR4X RAM और 128 GB की eMMC स्टोरेज के साथ है। Redmi Pad SE में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसकी 8,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। ऑडियो के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और  Hi-Res के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं।

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें 4G और 5G वेरिएंट्स शामिल है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Redmi 12 5G इसकी सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया है। इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। इसमें देश में एमेजॉन, Flipkart, Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए हुई इन स्मार्टफोन्स की सेल्स शामिल थी। हालांकि, स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में Redmi 12 5G को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी कारण से यह एमेजॉन पर सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बना है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!