जैविक खेती: स्वस्थ जीवन की कुंजी — माखननगर कॉलेज में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में जैविक खेती विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 8 दिसंबर 2025 को प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई. एस. कनेश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता अक्षय उपरीत का संबोधन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री अक्षय उपरीत ने जैविक खेती के बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि:
जैविक खेती मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है,यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,
रासायनिक मुक्त खाद्य पदार्थ न केवल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्किजैविक पद्धति मृदा की उर्वरता को भी सुरक्षित और सशक्त बनाती है।
उनकी प्रस्तुति ने छात्रों को प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।


जैविक खेती से आय के नए अवसर — 
कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता  जय सिंह राजपूत ने जैविक खेती के माध्यम से आय बढ़ाने के विभिन्न विकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि आज देश-विदेश में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में युवाओं के लिए यह क्षेत्र रोजगार और उद्यमिता का बड़ा अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को—जैविक खेती की अवधारणा,उसके वैज्ञानिक लाभ,तथा कृषि आधारित करियर व उद्यमिता के अवसरों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉ. अमिताभ शुक्ला, प्रो. अजय मेहरा, डॉ. शर्मा सहित लगभग 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान (रासेयो प्रभारी) ने किया।
आभार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. क्षमा मेहरा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!