
नर्मदापुरम : 14 जनवरी 2024 को नगर पालिका परिषद नर्मदा पुरम के सभा कक्ष में महिला स्व सहायता समूह का युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम किया गया । जिसमें समस्त महिला स्व सहायता समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या नृत्य एवं फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव , डे एन यू एल एम सिटी मिशन मैनेजर श्रीमति दिव्या मिश्रा एवं डे एन यू एल एम सिटी मिशन मैनेजर डूडा के भगवान सिंह राजपूत उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने किया एवं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया डे एन यू एल एम सिटी मिशन मैनेजर श्री मति दिव्या मिश्रा द्वारा आए सभी समूह के महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।