Mp Politics : भाजपा ने डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया, दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने कह दी यह बड़ी बात

MP Politics: BJP made Dr. Mohan Yadav the Chief Minister, Diggi's brother Laxman Singh said this big thing

कांग्रेस पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने विधायक दल के नेता का चयन करने में भी को चौंका दिया। भाजपा ने उत्तर दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना। यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को बड़ी सलाह दे दी है।

लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बना कर एक नई परंपरा शुरू की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उम्मीद लगा कर बरसों पर से इंतजार कर रहे हैं, विपक्ष में उन्हें सर्वोच्च पद देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सकता है, जैसा खड़गे जी को नियुक्त किया है।

बता दें कांग्रेस 14 दिसंबर को अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके लिए सभी विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रखी गई हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!