
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक उमाकांत शर्मा।
अपने विवादित बयानों को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में हमेशा खड़ा करने बाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे छह उम्मीदवारों को भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने छक्का कह दिया।
दरअसल इस दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकान्त शर्मा अपने भाषणों से कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान शर्मा ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को छक्का बोल दिया।
विदिशा के सिरोंज विधानसभा से लगभग 06 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। इनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।