
पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने माखननगर चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वर्ता के दौरान भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के माखननगर दौरे से पहले कहां कि वह आज कुछ क्यो नही कर पा रही है।देश की जनता ने बीजेपी की बात पर भरोसा करके वोट दिया। लेकिन बीजेपी ने जनता को भ्रष्टाचार और मंहगाई के अलावा कुछ नही दिया।
एक समय जब कांग्रेस की देश में सरकार थी उस गैस सिलेंडर मात्र 340 रूपए का मिलता था, वह स्मृति जी के लिए भारी था उसको लेकर प्रदर्शन करती थी।वह कल होशंगाबाद आ रही है,मै उनसे पुछना चाहता हूं कि उन्हे आज क्या हो गया जब उनकी सरकार में 1100 रूपए का गैस सिलेंडर मिल रहा है। तो वह कुछ क्यो नही कर पा रही है। पेट्रोल 40 – 45 मिलता था क्या कारण था उस समय वह मंहगा लगता था और आज वह 110 में भी सस्ता लग रहा है। किसान के 35 – 36 रूपए में मिलने वाला डीजल आज 95 रूपए हो गया है इसका कोई जबाब है उनके पास।

सविता दीवान शर्मा को लेकर पूर्व सांसद नीखरा ने कहा कांग्रेस में हमेशा से आवागमन चलता रहा है बहुत से नेता चले गए और वापस आ गए। आज भले उनकी वहां कुछ पूछ परख होगी पर यह कुछ दिनों में ही खत्म हो जाएगी। क्योंकि हम उनके पिताजी के भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ को लेकर क्या विचार थे जानते हैं। उन्होंने इन पार्टी को कभी अच्छा नहीं कहा वह हमेशा सोशलिस्ट पार्टी या कांग्रेस में रहे। उनका जाना दुखद इतना ही कह सकता हूं बुंदेलखंड में एक कहावत चलती है। “न्यारो पूत पड़ोसी का घर” जिसने उनको हराया पिताजी पर आरोप लगाए उनके साथ वह वोट मांग रही है।
कमलनाथ घोषणा करने वालों में से नहीं वचन देते हैं और पूरा करते हैं। उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था उसमें सविता भी थी और मैं भी था। बीजेपी से पूछता हूं कि उन्होंने किसान कर्ज माफी को खारिज क्यों किया जो 20-25 लाख किस रह गए थे उनके आप भी माफ कर सकते थे। लेकिन नहीं कर पाए।बिजली के बिल कमलनाथ के जमाने के और उनके जमाने के देख लीजिए। जो वचन करने वाले हैं वह वचन पूरा करते हैं। इस बार जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और वह इस बार कांग्रेस के साथ है।