मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह हड़ताल पर, बच्चों को नहीं मिला खाना

माखन नगर। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन आज कई जगह बाधित रहा। वजह यह है कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं को पिछले चार माह से कुकिंग कॉस्ट का भुगतान नहीं मिला है।

चार माह से रुकी राशि

सूत्रों के अनुसार, माखन नगर क्षेत्र में कुल 215 स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 141 स्वयं सहायता समूह भोजन बनाकर उपलब्ध कराते हैं। लेकिन करीब चार महीने से भुगतान न मिलने से असंतोष बढ़ गया।

केवल 30 समूह हड़ताल पर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 30 समूहों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आवेदन दिया है। इनके स्कूलों में आज से बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध नहीं हो सका।

समूह की मांग

स्वसहायता समूह की अध्यक्ष कामेश्वरी कीर ने स्पष्ट कहा –
“जब तक चार माह की राशि हमारे हाथों में नहीं आ जाती, तब तक हम मध्यान्ह भोजन नहीं बनाएंगे।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

बीआरसी श्याम सिंह पटेल ने बताया कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करें।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!