दीवाल पर बनी देवी आकृति
Deepaksharma : गणेश उत्सव के दौरान ग्राम नसीराबाद में 22 सितंबर शुक्रवार को कीर मुहल्ले मेंं राधेश्याम कीर के घर पर बने देवी स्थान पर दोपहर 12 बजे अचानक स्वत: दीवाल पर प्रकट हुई काली मां की आकृति, चमत्कार मान रहे लोग जिसके बाद दर्शन के लिए दूर दूर से लोग करने आ रहे है। मंदिर प्रांगण में देवी चर्चा और भगवान की पूजा का दौर शुरू हो गया है भक्ति अलग-अलग तरह की बातें कर रहे है।
बताया जा रहा है कि तहसील माखननगर क्षेत्र के नसीराबाद गांव के कीर मुहल्ले मेंं राधेश्याम कीर के घर पर बने देवी स्थान पर दोपहर 12 बजे जब पंडा भोग लगाने गए तो देखा कि चबुतरे पर बनी मढ़िया पर देवीजी की आकृति बनी हुई है। इस घटना के बाद मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर रहे पुजारी विजय पंडा ने बताया कि हम लोग पिछले आठ साल से पूजा अर्चना कर रहे है, लेकिन ऐसा नही देखा। पिछले शुक्रवार से हम लोगों के यहां कीर्तन भजन कार्यक्रम चल रहा हैं।
देवी दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु