Makhannagar News:होशंगाबाद-लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने कहा कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं

माखननगर: लोकसभा चुनाव में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी संजय शर्मा का नाम घोषित होने के बाद माखन नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मा का ढोल बाजे फूल माला और पटाखे फोड़ कर स्वागत किया। जय हिंद गार्डन में बड़ी बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित हुए संजय शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मोदी सरकार की झूठी गारंटी के बारे में जनता को बताएं। चाहे किसानों को 2700 रुपए क्विंटल एमएसपी देने की गारंटी हो चाहे लाडली बहनाओं 3000 देने का वादा हो कोई भी गारंटी केंद्र एवं राज्य की सरकार ने पूर्ण नहीं की। वही पत्रकारों के सवाल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसका जवाब देते हुए संजय शर्मा ने बताया इतनी बड़ी संख्या में यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद है पार्टी में कार्यकर्ताओं का अभाव नहीं है और जनता हमारे साथ है। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल रणवीर सिंह पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशवंत सिंह राजपूत ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडे मनीष राय कांग्रेस नेता हरगोविंद पुरबिया मधुसूदन यादव मुकेश यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंघई कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मुराड़िया नगर अध्यक्ष संजय गिल्ला हकीम खान कुलदीप मिश्रा महेंद्र तिवारी मोहन सोनी उमेश तिवारी शैलेंद्र गोयल मुकेश मालवीय जलज शर्मा प्रमोद कीर अमृत बिंदु डेरिया अरुण तिवारी पार्षद बबलू अंसारी रत्नेश बडगूजर गिरीश वर्मा जीतू चौधरी तरुण सोनी अंकुर सिंघई राजकुमार गुप्ता ब्रज भारती बडगूजर संयोगिता पांडे सुनीता जैन मुकेश सोनी संजय दुबे अनिल चौरे पदम मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

This will close in 20 seconds