
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद कल देर रात अपने 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। अभी भी कांग्रेस में 6 सीटों के नामों पर सहमति बनना बाकी है। कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद विधायक भी शामिल हैं, इन्हीं में से एक होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने तेंदुखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा को मैदान में उतारा है।
होशंगाबाद नरसिंहपुर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा
भाजपा ने होशंगाबाद नरसिंहपुर सीट से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद से चौधरी लगातार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं संजय शर्मा ने कल से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी हैं। आपको बता दें नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में संजय शर्मा पूर्व में चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के संजय शर्मा क्षैत्र के कद्दारवर नेता माने जाते हैं। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प होगा।
ये खबर भी पढ़े होशंगाबाद-लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने कहा कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं
कौन हैं संजय शर्मा?
संजय शर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। पहले दो बार बीजेपी से तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से वे विधायक रह चुके हैं। उसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर भी विधायक चुने गए थे। लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तेंदूखेड़ा विधानसभा से शर्मा को 15000 वोटो से बीजेपी के विश्वनाथ सिंह पटेल से चुनाव हरा दिया था। अब कांग्रेस ने इन्हें होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इनका मुकाबला भाजपा के दर्शन से चौधरी से होना हैं।
हालांकि अगर टिकट वितरण और प्रचार की बात करें तो बीजेपी ने 25 दिन पहले ही अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया था, यही कारण है कि कांग्रेस को प्रचार-प्रसार में कम समय और ज्यादा क्षेत्र कवर करना होगा।