Makhannagar News: नगर में विश्व संगीत दिवस मनाया गया

माखननगर:  स्वर- नाद म्यूजिक क्लास बाबई के संयोजन से विश्व संगीत दिवस पर शास्त्री संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माखन नगर में लगातार दो वर्षो से लोकेश अहिरवार द्वारा संगीत शिक्षा गायन, वादन एवं नृत्य की शिक्षा कुशल शिक्षकों द्वारा दी रही है। इसमें खैरागढ़ से आए हुए संगीत कलाकार वायलिन वादक गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल संगीत शिरोमणि से पुरस्कृत मनीष कुशवाहा द्वारा राग अहिर भैरव बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
स्वर-नाद म्यूजिक अकादमी के संयोजक – लोकेश अहिरवार ने बच्चों को संगीत और कला के प्रति जागरूक कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में सत्यम दुबे, प्राची दुबे, अध्यात्म डेरिया, सानू नामदेव, खुशी नामदेव,अंशु नामदेव,सनी सराठे ,काजल सराठे,कृष्णकांत शर्मा, पर्व पाटनी, सोरिया राठौड़,अथर्व सोनी, विराट जोशी, और स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य अनीश सराठे  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!