![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240113-wa00145408281711236986963-1024x768.webp?resize=1024%2C768&ssl=1)
माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के इतिहास विभाग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को एक दिवसीय ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें विभागाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह खत्री,सहायक प्राध्यापक के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग के 45 विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थल भीम-बैठिका का दौरा किया। भीम-बैठका में विद्यार्थियों ने भारतीय इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति से जुड़ी कई बातें दिग्विजय सिंह खत्री से जानी एवं स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही विद्यार्थियों ने आशापुरी स्थित पुरातत्व संग्रहालय का भी भ्रमण किया जिसमें संग्रहित विभिन्न वस्तुओं एवं धरोहरों को भी उन्होंने बारीकी से देखा और समझा। भ्रमण में महाविद्यालय से डॉ.क्षमा मेहरा, डॉ.कविता दुबे, एवं श्रीमती अंजली दुबे सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240113-wa00153966423017622455488-1024x768.webp?resize=1024%2C768&ssl=1)