माखन नगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में 16 हजार 961 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास शाम चार बजे किया गया। उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण, प्रदेश में साइबर तहसील का शुभारंभ, सिंचाई और रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड मैदान पर हुआ, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव उपस्थित रहें। प्रदेश के सभी 550 प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मंत्री, सांसद, विधायक, नगरीय व पंचायतराज संस्थाओं के प्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों से कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
जनपद में विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
ग्राम पंचायत गूजरवाड़ा में प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन के बाद क्षेत्रिय विधायक विजयपाल द्वारा करीब 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के बाद विधायक विजयपाल सिंह नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण करने पंचायत भवन पहुंचें जहां उन्होने करीब आठ लाख की लागत से निर्मित नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सावित्रीबाई परनामे , जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, आदि मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, माखन नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, सत्यनारायण पाराशर,तहसीलदार सुनील गड़वाल, जनपद सीईओ संदीप डाबर एवं शासकीय कर्मचारी सहित क्षैत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।