Makhannagar News : शासकीय महाविद्यालय में लोकगीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत सांस्कृतिक और आकादमिक गतिविधियों के साप्ताहिक कार्यक्रम में आज लोकगीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी दिग्विजय सिंह खत्री ने बताया कि  उत्साह पूर्ण छात्र-छात्राओं ने अपनी  लोक नृत्य करके और लोक गायन करके अपनी संस्कृति को बताया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनीता साहू द्वारा किया गया। लोक नृत्य समूह में प्रथम स्थान पर चांदनी यादव, रचना यादव, शीतल यादव, शालिनी यादव, द्वितीय स्थान शिवानी प्रजापति, नंदिनी प्रजापति, अमन कीर, मंजीत यादव और तृतीय स्थान चांदनी यादव ,रचना यादव।
लोक नृत्य एकल प्रथम स्थान शिवानी प्रजापति ,द्वितीय स्थान अमन कीर ,तृतीय  स्थान नंदिनी प्रजापति प्राप्त किया लोकगीत समूह गायन प्रथम स्थान रचना यादव ,चांदनी यादव ,शीतल यादव ,शालिनी यादव ,द्वितीय स्थान नंदिनी प्रजापति, संजना यादव, पूजा मेहरा, पायल शर्मा ,तृतीय स्थान ज्योति यादव ,खुशबू ,संजना यादव ,पूजा मेहरा ,मंजीत यादव ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर नीता चौबे ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!