Jan Aashirwad Yatra : जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोहगपुर विधायक ने जनता से मांगा आशीर्वाद

Jan Aashirwad Yatra: नीमच से प्रारंभ हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा नर्मदापुरम जिले के माखननगर में 21 सितंबर को प्रवेश हुई। जन आशीर्वाद यात्रा सोहागपुर विधानसभा में माखननगर से शुरू हुई जिसका कार्यकर्ता और जनता ने स्वागत किया गया।यात्रा में प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री ओपीएस भदोरिया,क्षैत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने मंच से भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई।

जन आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया बोले की हम जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से बोलने नहीं, बल्कि पूछने आए हैं। जनता यह बताए कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के पहले भी इसी तरह आप लोगों के कार्य होते थे क्या। संबल योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कभी पहले भी मिला था। आज प्रधानमंत्री मोदी लगातार आपकी चिंता कर रहे हैं।किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से आप लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे है। यह तभी से हो रहा है, जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की सरकारें आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह नगरी ऐतिहासिक है और निर्णय भी ऐतिहासिक लेती है। मुझे विश्वास है कि कमल तो खिल चुका है बस घोषणा होना बाकी हैै। मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि आप लोग सतर्क रहें। कांग्रेस आप पर आक्रोश निकालने आ सकते है इस बात का ध्यान रखना कि इसबार उनकी जमानत जप्त होना चाहिए। तब हमे लगेगा कि हमने जनता के लिए कार्य किया है।

सभा को संबोधित करते हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाप्त किया‌। मे जब पहली बार विधायक बना था तो क्षैत्र में एक भी पक्की सड़क नही थी। आज ऐसा कोई गांव नही जहां पर सड़क न हो। देश के अंदर भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो 20 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है और जनता का आशीर्वाद मांगता।

औद्योगिक नीति एवं निवेश मंत्री राजवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन सत्ता पाने के बाद काम नहीं करना जानती। पिछली बार कांग्रेस ने जब मै चुनाव अभियान समिति का सदस्य था। तो कांग्रेस ने कहा था कि हम आवास का अधिकार देेंगे। समूह की बहनों का कर्जा माफ करेगें। दूध पर पांच रूपए बोनस देगें। अनंत गाथा लिखी इसके उपर वचन पत्र लिख दिया। जब मैेने कहा कि इसका वित्तीय प्रबंधन है तो होने वाले मुख्यमंत्री कहते है तुम तो लिख दो। हमने तो बचपन से एक बात सुनते आए “रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए”। कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि दस दिनों मेंं किसानों कर्जा माफ नही होता तो मुख्यमंत्री बदल देना कांग्रेस ने दस दिनों किसानोंं का कर्जा माफ किया औैर न ही मुख्यमंत्री बदला तो हमने बदलकर क्या गलत किया।

कांग्रेस को प्रसाशन ने किया नजर बंद

नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध करने के डर से प्रसाशन द्वारा उन्हे गिरफ्तार कर माखननगर थाने में नजर बंद रखा गया। जिसमें कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत मुराड़या, नगर अध्यक्ष संजय गिल्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश मालवीय, महेंद्र तिवारी, पार्षद विशाल शांकुल, पार्षद बब्लू अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इंदौरी चौक से उठाकर थाने लेकर आए। जहां कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

Print Friendly, PDF & Email

2 thoughts on “Jan Aashirwad Yatra : जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोहगपुर विधायक ने जनता से मांगा आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!