Instagram love story: सोशल मीडिया के प्यार में किस्मत का बड़ा मोड़

Instagram love story

मुंबई की एक 18 वर्षीय युवती का श्योपुर तक का प्रेम सफर चर्चा का विषय बन गया। युवती अपने मामा की बेटी की शादी में एमपी के श्योपुर जिले के बलवानी गांव के युवक से मिली थी। यहीं से दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर बढ़ी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार के जुनून में युवती 1100 किलोमीटर दूर मुंबई से ट्रेन द्वारा श्योपुर पहुंच गई, लेकिन यहां उसे बड़ा झटका लगा।

बस स्टैंड पर घंटों किया इंतजार

श्योपुर पहुंचकर युवती बस स्टैंड पर युवक का इंतजार करती रही। उसने उसे कॉल किया, लेकिन कई बार फोन नहीं लगा। बाद में जब कॉल लगा तो भी युवक मिलने नहीं आया। लंबे इंतजार के बाद युवती असहाय हो गई।

दुकानदार ने की मदद, पुलिस को दी सूचना

बस स्टैंड के पास मौजूद एक दुकानदार ने युवती की हालत देखकर उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई।

परिवार से मिलवाई गई युवती

थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने पहले बात छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुलकर बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने मुंबई से श्योपुर आई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिवार श्योपुर पहुंचा और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

सोशल मीडिया के प्यार का कड़वा सच

युवती ने कबूल किया कि शादी में बातचीत के बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और लगातार बातचीत के दौरान वह युवक के प्यार में पड़ गई। परिवार वालों को बिना बताए वह घर से निकल पड़ी और फोन भी साथ नहीं लाई, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। लेकिन श्योपुर पहुंचने के बाद उसकी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बने रिश्तों की हकीकत को सामने लाता है, जहां वर्चुअल दुनिया का प्यार हकीकत में बदलते ही अक्सर टूट जाता है।

ये भी पढ़े नर्मदापुरम में परिवहन विभाग (parivahan-vibhag) का विशेष प्रवर्तन अभियान : 50 से अधिक स्कूल वाहन जांचे गए, 9 पर हुई चालानी कार्रवाई

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!