इस स्मार्टफोन को Golden Hour और Rome Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6 और NFC के विकल्प होंगे। Infinix Zero 30 5G में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने Infinix Hot 30 5G को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 GB + 8 GB RAM है। Infinix Hot 30 5G के 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 13,499 रुपये है। इसे Aurora Blue और Knight Black कलर्स में खरीदा जा सकता है।
इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जा रही है। Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड XOS 13 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है। इसके 8 GB के RAM को 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 6000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में Infinix के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।