Seva Pakhwada कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण संवाद का आयोजन

माखन नगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada )कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने की तथा इसका संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इको क्लब प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा कार्य करने की क्षमता है और यह विभिन्न रूपों में हमारे चारों ओर विद्यमान है। उन्होंने ऊर्जा संचय को भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रयोग पर बल दिया।

ये भी पढ़े Supreme court का ताज़ा निर्णय : आपराधिक पृष्ठभूमि और जमानत

रा.से.यो. बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी पंकज बैरवा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल विद्युत उपकरणों के सीमित उपयोग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी व्यक्तिगत ऊर्जा को भी सही दिशा में प्रवाहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी शक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण में लगाते हैं तभी वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति संभव होती है।

रा.से.यो. बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि व्यवहार में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएँ और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे और संकल्प लिया कि वे दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत के उपायों को अपनाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!