Ear Piercing Benefits : कान छिदवाने के लाभ जानिए, जानिए सनातन धर्म में क्यों माना गया जरूरी

कान छिदवाने के लाभ जानिए, जानिए सनातन धर्म में क्यों माना गया जरूरी

भारतीय संस्कृति में कान छिदवाना ( Ear Piercing) एक महत्वपूर्ण परंपरा है। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसे कर्ण वेध के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू संस्कृति में कान छिदवाने का एक अलग ही महत्व है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, साथ ही, यह मनुष्य जीवन के विभिन्न चरणों को चिह्नित करने और पालन-पोषण को दर्शाने के लिए किए गए 16 संस्कारों, अनुष्ठानों में से एक है।

हालांकि, पहले केवल महिलाओं के कान छिदे जाते थे वहीं, आज पुरुष भी इस परंपरा को अपनाने में पीछे नहीं है। आजकल पुरुषों में भी कान छिदवाने का काफी ट्रेंड है। बहुत से क्षेत्र की परंपराओं में तो पुरुषों को भी कान छिदवाना अनिवार्य है। कान छिदवाने की धार्मिक मान्यताएं तो बहुत अधिक है। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि इसके आपको कई फायदे भी होते है। आयुर्वेद के मुताबिक, कान छिदवाने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन हेल्दी रहता है।  आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है इसके अलावा, कान छिदवाने के आपको कई सारे फायदे होते है आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट के अनुसार, कान के नीचे वाले हिस्से पर मास्टर सेंसोरल और मास्टर सेरेब्रल नाम के 2 इयर लोब्स होते हैं। इस हिस्सों के छेदने पर बहरापन दूर हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि, बच्चों का कम उम्र में ही कान छिदवाने से मस्तिष्क का उचित विकास होता है। इयर लोब में मेरिडियन पॉइंट होता है जो दाएं गोलार्ध को मस्तिष्क के बाएं गोलार्ध से जोड़ता है। इस बिंदु को छेदने से मस्तिष्क सक्रिय हो जाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, कान छिदवाने से आंखों की रोशनी तेज होती है क्योंकि कान के नीचे वाले हिस्से में एक पॉइंट होता है। इस पॉइंट के पास से आंखों की नसे गुजरती हैं जब कान के इस प्वाइंट को छिदवाते है, तो आपकी आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। कान में जिस जगह छेद किया जाता है उसका सीधा संबंध महिलाओं के प्रजनन अंगों से होता है। कान छिदवाने से महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमितता की समस्या में आराम मिलता हैं और कई तरह के फायदे मिलते हैं।

पुरुषों में, कान छिदवाना स्पर्म प्रोडक्शन में मदद करने के लिए माना जाता है और यही कारण है कि लड़कों के लिए कान छिदवाना कई जगहों पर जरूरी होता हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो कान छिदवाने से शरीर के वो प्वॉइंट खुल जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कान छिदवाने से मोटापे के चांसेस भी कम हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!