![Damoh: पथरिया की पूर्व विधायक व साथियों को न्यायालय उठने तक की सजा, शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला Damoh: Patharia's former MLA and associates punished till the court rises, case of obstructing government work](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/12/31/parava-vathhayaka-ramabii-parahara_1704041329.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
पूर्व विधायक रामबाई परिहार
प्रकरण के अनुसार 5 जून 2018 को कलेक्टर दमोह के आदेश पर तहसील कृषि उपज मंडी बटियागढ़ में किसानों के चना, मसूर व सरसों की फसल सोसायटी द्वारा खरीदी जा रही थी। इसके लिए आरएल विश्वकर्मा को अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था। शाम करीब 7 बजे उक्त अभियुक्तगणों द्वारा किसानों को दुष्प्रेरित किया गया। इस पर बहुत से लोग अवैध रूप से ट्रैक्टर लेकर मंडी में घुस गए और सड़क जाम कर दी। इससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। प्रभारी अधिकारी द्वारा इस संबंध में बटियागढ़ पुलिस थाने में शिकायत की गई। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। अभियोजन की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी अजय कुमार जैन, विशेष लोक अभियोजक अरुणप्रभा भारद्वाज व हेमलता दहल ने पक्ष रखा। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायधीश ने सजा से दंडित किया।