सोहागपुर विधायक के परिवार में शोक, श्रीराम कथा आयोजन निरस्त

बांद्राभान। सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह के परिवार में शोक का माहौल है। विधायक के चाचा के पुत्र  जितेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना के चलते तपस्विनी जोगेश्वरी बाई राम आश्रम, बांद्राभान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का आयोजन इस वर्ष निरस्त कर दिया गया है।


आश्रम में 17 दिसंबर 2025, बुधवार से श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित था, जिसे लेकर तैयारियां भी की जा रही थीं। लेकिन पारिवारिक शोक को देखते हुए आश्रम समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कथा का आयोजन नहीं किया जाएगा।


इस संबंध में जानकारी स्वयं विधायक विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने शोक की इस घड़ी में सहयोग और संवेदनशीलता दिखाने के लिए समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।


गौरतलब है कि तपस्विनी जोगेश्वरी बाई राम आश्रम में होने वाली श्रीराम कथा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। आयोजन निरस्त होने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक और संवेदना का वातावरण देखा गया। आश्रम समिति एवं स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!