रास्ता बंद करने की शिकायत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नर्मदापुरम। माखननगर क्षेत्र के कुठारिया में रास्ता बंद किए जाने को लेकर वार्ड में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में वार्डवासी द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि कुठारिया स्थित भूमि पर आवेदक का मकान बना हुआ है और उसके सामने से वर्षों पुराना शासकीय रास्ता आमजन के आवागमन के लिए खुला था। वार्डवासी ट्रैक्टर और हार्वेस्टर जैसे कृषि उपकरणों से इसी मार्ग का उपयोग करते रहे हैं।

रास्ता बंद करने का आरोप

आवेदन के अनुसार, गांव के कुछ लोगों द्वारा उक्त रास्ते पर जबर्दस्ती कब्जा कर मकान के बीच एवं पिलर निर्माण कर दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण गांव में आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। कई बार झगड़े की नौबत भी आ चुकी है, जिससे वार्ड का माहौल अशांत होता जा रहा है।

आवेदन में तहसीलदार माखननगर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी से मांग की गई है कि—

रास्ते पर किए गए अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए।मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः चालू कराया जाए, वार्ड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!