Chandrayaan 3 : आज इसरो ISRO वैज्ञानिकों से मिलने जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बेंगलुरु का दौरा करेंगे। वह शुक्रवार देर रात ग्रीस से रवाना हुए। बेंगलुरु में पीएम मोदी सफल चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी सुबह करीब सवा सात बजे इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करेंगे। इसरो फैसिलिटी की ओर जाने वाली सड़कों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी की जा चुकी है। उधर जाने वाली उत्तरी बेंगलुरु की सड़कों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि एचएएल हवाई अड्डे की ओर जाने वाली पूर्व और मध्य बेंगलुरु की सड़कों पर सुबह 6:30 से 9:30 बजे के बीच प्रतिबंध लगाया गया है।

पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में थे, और इसलिए, मिशन की लैंडिंग के लिए वह वर्चुअली जुड़े थे। शुक्रवार को वह एक दिवसीय दौरे के बाद ग्रीस से रवाना हुए हैं। वह शनिवार सुबह सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे। भारत से पहले केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला एकमात्र देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!