माखननगर में गौरैया और तितली संरक्षण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में गौरैया एवं तितली संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान संकाय, स्वामी विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं नेचर ट्रेल फाउंडेशन (NTF) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एवं NTF समन्वयक डॉ. आई.एस. कनेश ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल से आईं वन्यजीव संरक्षक एवं पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भोपाल बर्ड्स क्लब की डॉ. संगीता राजगीर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं।


डॉ. संगीता राजगीर ने अपने व्याख्यान में कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, प्रदूषण और मोबाइल रेडिएशन के दुष्प्रभाव के कारण घरेलू चिड़ियों, विशेष रूप से गौरैया की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पक्षियों को पिंजरों में कैद करने के बजाय उन्हें खुले वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण करने देना चाहिए। साथ ही, उन्हें दिए जाने वाले दाना-पानी और भोजन उनकी प्रकृति एवं शारीरिक बनावट के अनुरूप होना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा मानव निर्मित घोंसलों (नेस्ट बॉक्स) का वितरण भी किया गया, जिससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।


प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई.एस. कनेश ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त प्रत्येक जीव और पौधे की सुरक्षा का संकल्प हर व्यक्ति को लेना चाहिए। उन्होंने 25 वर्ष पूर्व के पर्यावरणीय संतुलन और वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए चिंता व्यक्त की और कहा कि यदि समय रहते प्रकृति संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्रंथपाल  अजय मेहरा,  पंकज बैरवा, श्रीमती सुषमा यादव, डॉ. क्षमा मेहरा (स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी), डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. राजकुमार पटवा, डॉ. सुमन अवस्थी, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. कविता दुबे (NSS प्रभारी), शिवानी मालवीय, श्रीमती मंजू मेहरा, श्रीमती संध्या गोलियां, जितेंद्र अहिरवार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!