शासकीय मॉडल स्कूल माखननगर में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

माखननगर। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखननगर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।


प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को शासकीय मॉडल स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!