Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल 20 दिसंबर 2023 भाग्यशाली राशियाँ, आज राशिफल भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 20 December 2023- ग्रहों की स्थिति : गुरु वक्री होकर के मेष राशि में, केतु कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में , मंगल वृश्चिक राशि में, सूर्य और वक्री बुध होकर के धनु राशि में, गुरु और राहु मीन राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल- 

मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। अनाब-सनाब खर्चे होंगे। मन भयभीत रहेगा। सिर दर्द नेत्र पीड़ा परेशान करेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन भावुक रहेगा। डरा हुआ रहेगा। बच्चों की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। समाचार के माध्यम से भयभीत करने वाले समाचार मिलेंगे। व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

2024 में 12 बार होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल, धन-संपदा में होगी वृद्धि

मिथुन राशि : किसी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से ना उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : मान-सम्मान पर ठेस पहुंचेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

बुधादित्य योग से जागेगा इन 5 राशियों का सोया हुआ भाग्य, हर विपदा से मिलेगा छुटकारा

कन्या राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेमी-प्रेमिकी की मुलाकात  कुछ खराब स्थिति में होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। डिस्टर्बेंस फील करेंगे आप, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मेष राशि पर शुरू होगी शनि की Sade Sati, मकर वालों को मिलेगी मुक्ति, जानें 2050 तक शनिदेव का सभी राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि :मन भय से ग्रसित रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्चों की स्थिति बहुत ठीक नहीं है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक , प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में रुकावटे आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

मकर राशि : व्यापार की शुरुआत करने से बचें। थोड़ा और काम कर लें। अपने डिजाइन पर और अपने सोच पर, प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार सही रहेगा, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें।

Rashifal Horoscope : ये हैं साल 2024 की सबसे लकी राशियां, खुशियों से भरी रहेगी झोली 

कुंभ राशि : गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन अनाब-सनाब रास्ते से पैसा आएगा, जो नुकसानदेह पहुंचाएगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों से नजदीकी होगी, लेकिन कड़वाहट रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!