सिलारी में 10 से 16 मार्च तक होगा श्रीमद् नर्मदा महापुराण कथा का भव्य आयोजन

माखन नगर। ग्राम सिलारी, माखन नगर  में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् नर्मदा महापुराण कथा का भव्य आयोजन 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन गुरु साहब बाबा एवं नर्मदा मैया की कृपा से किया जा रहा है। कथा वाचन पं. प्रमोदानंद जी महाराज (उमरखेड़ी वाले) द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर वाणी और संगीतमय शैली से श्रद्धालुओं को नर्मदा महापुराण की कथा सुनाएंगे।


कार्यक्रम के तहत 10 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर ग्राम सिलारी स्थित गुरु साहब बाबा देव स्थल पहुंचेगी।


कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन का समापन 16 मार्च 2026, सोमवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ होगा।


आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!