अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रमुख प्रवीण तोगडिया विवादित बयान कहा- पीएम, सीएम, मंत्री, डीएम, एसपी, जज देश में हिंदू के अलावा किसी को नहीं बनने देंगे

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। गुरुवार देर रात डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया नर्मदापुरम पहुंचे। जहां पर हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद अपने उद्धोदन को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान देने से नही चुके। उन्होंने जनसँख्या स्थिरीकरण क़ानून और मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया।

डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम भारत में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ने नहीं देंगे। कानून बनने के बाद दो से ज्यादा बच्चे पैदा करेगा उस मुसलमान को सरकारी अन्न, स्कूल, हॉस्पिटल में मुफ्त सेवा नही मिलेगी। वही बैंक से लोन , सरकारी नोकरी जैसी सेवा का लाभ उन्हे नही दिया जाएगा और फिर भी वह नही माने और बच्चा पैदा करे तो जेल में डाल देंगे। वही उन्होंने हिंदुओं को लेकर भी बड़ी बात कही। सरकार पर हिंदुओं का कंट्रोल करवाएंगे। संविधान में संशोधन करवाएंगे की पीएम, सीएम, मिनिस्टर, डीएम एसपी कलेक्टर जज देश में हिंदू के अलावा किसी को बनने ही नही दिया जाए।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!